October 19, 2026

“बुलडोजर की कार्रवाई के महीनों बाद,मुंगेली में अपोलो फार्मेसी पर फिर शुरू हुआ अवैध निर्माण,अतिक्रमणकारी दे रहा है प्रशासन को खुली चुनौती?”

0
IMG-20260314-WA0126.jpg

मुंगेली/ लगभग 2 माह पहले अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाये गये बिल्डिंग में संचालित अपोलो फार्मेसी पर प्रशासन का बुलडोजर चला था लेकिन वर्तमान में यहां उसी जगह फिर से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण शुरू हो गया हैं।
मुंगेली शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित अपोलो फार्मेसी पर जिला प्रशासन ने कड़ा प्रहार करते हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया था, जिला प्रशासन, नगर पालिका और नजूल विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया था, इस कार्यवाही के लगभग 2 माह बाद अपोलो फार्मेसी बिल्डिंग के स्वामी द्वारा पुनः अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया जा रहा हैं, इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा कहा गया कि अगर अपोलो फार्मेसी बिल्डिंग मालिक द्वारा पुनः अवैध निर्माण किया जा रहा हैं तो यह गलत हैं, इसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल ये सोचने की बात हैं कि प्रशासनिक अमले द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही के बाद भी बिल्डिंग मालिक कि इतनी जुर्रत कैसे हो गई कि वह प्रशासन को चुनौती देते हुए पुनः वहीं अवैध निर्माण करें, क्या उसे राजनीतिक संरक्षण मिल रहा हैं ? या कुछ और बात हैं ?

शिकायत के बाद हुई थी कार्यवाही…

नगर के किशोर बैरागी ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर शिकायत की थी कि दुकान स्वामिनी श्रीमती रुचि जैन (पति गौतम जैन) द्वारा स्वीकृत भूमि से अधिक क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर दुकान का निर्माण किया गया है। जनदर्शन में मिली इस शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया और नगर पालिका व नजूल विभाग को संयुक्त जांच के निर्देश दिए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में दुकान मालिक का पक्ष टिक नहीं पाया था, प्रशासनिक नोटिस के बावजूद दुकान मालिक द्वारा वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया था, साथ ही सुनवाई के दौरान भूमि स्वामी अतिक्रमण से संबंधित कोई भी पुख्ता सबूत पेश करने में विफल रहे थे। जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई थी। वर्तमान में यहाँ पुनः अवैध निर्माण जारी हैं जो नगर पालिका और जिला प्रशासन को चिढ़ाने जैसा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed