उचित मूल्य दुकानों में उत्साह से मनाया गया ‘चावल उत्सव’
पात्र हितग्राहियों को वितरित किया गया चावल, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार “चावल उत्सव” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चावल का वितरण किया गया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में हितग्राहियों को बताया गया कि राज्य शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।
“चावल उत्सव” के माध्यम से हितग्राहियों को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।
निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखने तथा हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने उचित मूल्य दुकानों में पहुंचकर अपने हिस्से का चावल प्राप्त किया और शासन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
