ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘ नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ के तहत ब्राउन शुगर ब्रिकी करने वाले के विरूद्ध की गई कड़ी कार्यवाही*
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत् सुखे नशे ब्राउन शुगर बिक्री करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता*
थाना जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक पर रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*
05 आरोपियों से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये एवं 06 नग मोबाईल सेट किमती करीबन 50000 रूपये तथा एक मो.सा. होण्डा साईन क्रमांक सीजी 28 पी 1199 नीले रंग का किमती करीबन 65000 रूपये , 01 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन किमती करीबन 1000 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 381000 रूपये जप्त*
थाना जरहागांव मे आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 21 (ख) एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध*
–00–
भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान *‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’* के तहत नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाये जा रहे अभियान *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत जिले में सुखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, चरस, अफीम को पनपने नहीं देना है लगातार कार्यवाही कर नशा के सौदागारो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर सूखे नशे को जड़ सहित खत्म करने व जिले को सूखे नशे से मुक्त सुरक्षित मुंगेली रखने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा व अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.03.2026 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जरहागांव के समीर कश्यप अवैध रूप से ब्राउन शुगर बाहर से लाकर बिक्री करने के लिए अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर जरहागांव शमशान घाट के पास इकठ्ठा हो रहे है कि सूचना पर जिले की साइबर सेल एवं थाना जरहागांव पुलिस द्वारा संयुक्त टीम गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही हेतू रवाना किया गया।
सूचना तस्दीकी हेतू जरहागांव शमशान घाट मे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर मुखबीर के बताये हुलिया अनुरूप 05 व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो संदेही अपना नाम (1) समीर कश्यप पिता सुखनंदन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (2) सियाराम कश्यप पिता लीलाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (3) विरेन्द्र श्रीवास पिता विश्राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीलवापारा जरहागांव (4) लोकेश उर्फ लक्की कश्यप पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी महामाया पारा जरहागांव (5) रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा पिता भरत लाल उम्र 27 वर्ष निवासी छतौना थाना जरहागांव का रहने वाले बताये जिनका मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से 05 अलग-अलग पारदर्शी जिपर वाले पालिथिन पन्नी में ब्राउन शुगर, जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये मिला जिसे पृथक – पृथक पुछताछ किया गया जो समीर कश्यप के द्वारा नैनी प्रयागराज उत्तरप्रदेश से नगद एवं फोन पे डालकर ब्राउन शुगर खरीद कर लाने कहने पर अन्य आरोपीयो के लिए ब्राउन शुगर खरीद कर लाना बताये।
उक्त 05 अलग-अलग पारदर्शी जिपर वाले पालिथिन पन्नी में ब्राउन शुगर, जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये एवं 06 नग मोबाईल सेट किमती करीबन 50000 रूपये तथा एक मो.सा. होण्डा साईन क्रमांक सीजी 28 पी 1199 नीले रंग का किमती करीबन 65000 रूपये , 01 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन किमती करीबन 1000 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 381000 रूपये को मौके मे जप्त किया गया। मामले मे थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 32/26 धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर प्रकरण मे संलिप्त आरोपी (1) समीर कश्यप पिता सुखनंदन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (2) सियाराम कश्यप पिता लीलाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (3) विरेन्द्र श्रीवास पिता विश्राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीलवापारा जरहागांव (4) लोकेश उर्फ लक्की कश्यप पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी महामाया पारा जरहागांव (5) रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा पिता भरत लाल उम्र 27 वर्ष निवासी छतौना थाना जरहागांव को गिरफ्तारी पश्चात् न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
*अपीलः-* मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री करने की जानकारी हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देवें। सूचना देने वालो की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
*गिरफ्तार आरोपियों का नाम*
1. समीर कश्यप पिता सुखनंदन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव
2. सियाराम कश्यप पिता लीलाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव
3. विरेन्द्र श्रीवास पिता विश्राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीलवापारा जरहागांव
4. लोकेश उर्फ लक्की कश्यप पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी महामाया पारा जरहागांव
5. रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा पिता भरत लाल उम्र 27 वर्ष निवासी छतौना थाना जरहागांव
*जप्तीः-*
1. ब्राउन शुगर, जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये
2. 06 नग मोबाईल सेट किमती करीबन 50000 रूपये
3. एक मो0सा0 होण्डा साईन क्रमांक सीजी 28 पी 1199 नीले रंग का किमती करीबन 65000 रूपये ,
4. 01 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन किमती करीबन 1000 रूपये
*कुल जुमला कीमती करीबन 381000 रूपये*
उपरोक्त कार्यवाही में निरी.प्रसाद सिन्हा (प्रभारी सायबर सेल), उप निरी.सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी (प्रभारी जरहागांव), सउनि लखीराम नेताम प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे,यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, महेश राज ,देवप्रसाद डिडोरे ,भुवन चतुर्वेदी, आर. भेषज पाण्डेकर, हेमसिंह, रवि मिंज, परमेश्वर जांगड़े, गिरिराज सिंह, राहुल कश्यप,राकेश बंजारे, उमेश सोनवानी , सुशांत पाडेय, प्रवीण मिश्रा , चारूचंद नेताम , राजचंद्र जोशी,पेखन गेंदले ,विजय साहू , अजय शिवहरे, की अहम भुमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
