October 19, 2026

बैगा ग्राम-राजक में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन हेतु जनजागरूकता शिविर आयोजित

0
IMG-20260213-WA0446.jpg

मुंगेली।
जिलाधीश कुंदन कुमार के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन में जिला मुंगेली के दूरस्थ अंचल अंतर्गत विकासखंड लोरमी के ग्राम राजक (बैगा पारा) में दिनांक 12 फरवरी 2026 को क्षय (टीबी) एवं कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य सुदूर एवं पहुंचविहीन बैगा ग्रामों में टीबी एवं लेप्रोसी जैसे गंभीर रोगों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा। शिविर से एक दिन पूर्व कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई गई तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

शिविर के दौरान कुल 68 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 08 संदिग्ध टीबी मरीज, 19 सर्दी-खांसी, 05 दाद-खाज-खुजली, 02 बीपी, 10 हाथ-पैर दर्द, 08 कमजोरी, 07 बुखार, 01 आंख संबंधी एवं 08 अन्य रोगों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। संदिग्ध टीबी मरीजों के बलगम नमूने सीबी-नॉट मशीन से जांच हेतु एकत्र किए गए।

जिला क्षय/कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुरेश रात्रे द्वारा सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार, दवाइयां एवं परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही टीबी एवं कुष्ठ रोग से बचाव एवं नियंत्रण के लिए पंपलेट वितरण कर जानकारी दी गई।

इस जनजागरूकता शिविर में स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक अमिताभ तिवारी, पीएमडीटी समन्वयक धीरज रात्रे, आरएचओ सुंदर लाल यादव सहित मितानिनों का सहयोग सराहनीय रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed