October 19, 2026

ग्राम खांडा में सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
IMG-20260204-WA0628.jpg

110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 110 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे उपकरण और बर्तन भी जप्त किए गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 3 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खांडा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब तैयार की जा रही है और उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना सीपत की टीम गठित कर गांव में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी अंजनी सिदार पति राजेश सिदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खांडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के कब्जे से 110 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण, छोटे-बड़े डेचकी, एलुमिनियम का कोपरा जिसमें पाइप लगा हुआ था, जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सीपत पुलिस ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ क्षेत्र में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed