भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली के जिलाध्यक्ष घोषित, राकेश साहू को सौंपी गई कमान
रायपुर/मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से की गई।
जारी आदेश के अनुसार मुंगेली जिले के लिए राकेश साहू को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

प्रदेश नेतृत्व ने राकेश साहू के संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मुंगेली जिले में युवा मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दोहराया।

नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने राकेश साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने अपेक्षा जताई है कि युवा मोर्चा आने वाले समय में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
