October 19, 2026

Raipur पुलिस 🚨–SC से राहत मिलते ही थाने पहुंचा रोहित तोमर,, रूबी के बाद अब भाई रोहित तोमर से पूछताछ, SC के आदेश पर मिली अंतरिम राहत

0
IMG-20260125-WA0144.jpg



आधा दर्जन मामलों में पुलिस ने की पूछताछ

फरारी के दौरान की गतिविधियों पर सवाल-

Raipur Police: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर रविवार को अचानक पुरानी बस्ती थाने पहुंचा। लंबे समय से हुलिया बदलकर फरारी काट रहे रोहित की गिरफ्तारी पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इसी अदालती आदेश के परिपालन में वह स्वयं पुलिस के सामने पेश हुआ।

सुप्रीम कोर्ट से मिली है अंतरिम राहत
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित सिंह तोमर गिरफ्तारी के डर से काफी समय से अंडरग्राउंड था। इस दौरान उसने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना हुलिया भी बदल लिया था। हालांकि, हाल ही में उसे सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत मिली है। शीर्ष अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए वह पुरानी बस्ती थाना पहुंचा। फिलहाल कानूनी अड़चनों के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती, लेकिन उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed