October 19, 2026

अवैध शराब पर कोनी पुलिस की कार्रवाई, 50 पाव देशी शराब जब्त

0
IMG-20260124-WA0327.jpg

बिलासपुर। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए थाना कोनी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम निरतू निवासी संतोष यादव अवैध शराब लेकर बिरकोना से तुर्काडीह चौक की ओर जा रहा है और आसपास के क्षेत्र में बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी संतोष यादव (42 वर्ष), निवासी बाजारपारा ग्राम निरतू को पकड़ा। उसके पास एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 50 नग पाव देशी प्लेन शराब कांच की शीशी में मिली, प्रत्येक शीशी में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। कुल 9000 एमएल शराब की अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है।

आरोपी द्वारा शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed