October 19, 2026

चमारी राशन दुकान चोरी कांड का खुलासा: मुंगेली पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल, ₹1.52 लाख का माल बरामद

0
IMG-20260120-WA0123.jpg

मुंगेली पुलिस ने राशन दुकान में हुई चोरी का किया पर्दाफाश

स्थान: थाना सिटी कोतवाली, मुंगेली
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर थाना मुंगेली पुलिस ने ग्राम चमारी (टिंगीपुर) स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जबकि 01 विधि से संघर्षरत बालक को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।
जप्ती का विवरण
चावल: 22 क्विंटल (कीमत ₹52,800)
वाहन: 01 ऑटो (कीमत ₹1,00,000)
कुल मशरूका: ₹1,52,800
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी परमेश्वर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 जनवरी 2026 को उन्हें सूचना मिली कि चमारी गोदाम का ताला टूटा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने गोदाम से चावल और शक्कर की बोरियां चोरी कर ली हैं। इस पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस कार्यवाही और गिरफ्तारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15-16 जनवरी की रात दरवाजा तोड़कर चोरी की थी।
गिरफ्तार आरोपी:
आकाश सिंह क्षत्रीय (20 वर्ष)
योगेन्द्र साहू उर्फ जानू (22 वर्ष)
जगदीश प्रसाद साहू उर्फ जीवन (18 वर्ष)
श्रवण यादव (20 वर्ष)
01 विधि से संघर्षरत बालक
कार्यवाही में शामिल टीम:
निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, दिलीप साहू, रविकुमार जांगड़े, चंद्रप्रकाश ध्रुव, आरक्षक अजय चंद्राकर, अरूण साहू, रवि श्रीवास एवं संजय यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed