October 19, 2026

नांदघाट–मुंगेली मार्ग चौड़ीकरण हेतु वृक्ष कटाई की अनुमति, आपत्तियां 28 जनवरी तक आमंत्रित

0
IMG-20260117-WA0513.jpg

मुंगेली-नवागढ़ । राज्य मार्ग क्रमांक–10 नांदघाट–मुंगेली मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए दोनों ओर स्थित वृक्षों की कटाई की अनुमति प्रदान किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नवागढ़ द्वारा इश्तहार जारी किया गया है। ईश्तहार के अनुसार लोक निर्माण विभाग, संभाग मुंगेली द्वारा सीआरआईएफ योजना अंतर्गत नांदघाट–मुंगेली मार्ग के विस्तारित हिस्से में सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर बीच से 10-10 मीटर की जा रही है। मार्ग के दोनों ओर कुल लगभग 2532 वृक्ष स्थित हैं, जिनकी कटाई आवश्यक बताई गई है। निर्माण कार्य के दौरान वृक्ष कटाई नहीं होने से कार्य की प्रगति प्रभावित हो सकती है, इस कारण तहसील नांदघाट क्षेत्र अंतर्गत मार्ग के दोनों ओर आने वाले वृक्षों की कटाई की अनुमति दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई आपत्ति हो तो वे 28 जनवरी 2026 तक न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.), नवागढ़ में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उक्त आदेश 13 जनवरी 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नवागढ़, जिला–बेमेतरा द्वारा हस्ताक्षरित कर जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed