October 19, 2026

कोसा पालन हितग्राहियों के लिए पाँच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण प्रारंभ

0
IMG_20260115_135705_910.jpg

मुंगेली । कोसा पालन में वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन एवं गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि करने तथा हितग्राहियों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक ज्ञान दिलाने के उद्देश्य से विकासखंड पथरिया अंतर्गत ग्राम किरना में 05 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से कोसा पालन से जुड़े हितग्राहियों के कौशल उन्नयन एवं आय में वृद्धि होगी। इस प्रशिक्षण में 18 कोसा पालन हितग्राही सहभागिता कर रहे हैं। सहायक संचालक रेशम घनश्याम सिंह ध्रुव ने बताया कि प्रशिक्षण का समापन 16 जनवरी को होगा। उन्होंने बताया कि पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्नत तकनीक से कोसा पालन, कोसा उत्पादन में वृद्धि, बीजागार प्रबंधन, रेशम कीट रोग प्रबंधन, चाकी कुप्पी पालन तथा प्रक्षेत्र के समुचित रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय रेशम बोर्ड के विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी उमाशंकर यादव, वरिष्ठ तकनीकी सहायक श्रीमती अंजना दुबे सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed