शिव प्रताप साव की पैतृक भूमि खसरा नंबर 275/2 के सीमांकन को लेकर जारी घमासान पर लगा विराम
पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन अंततः हुआ पूर्ण
आपत्तिकर्ता रावलानी व कश्यप परिवार के सारे दांव हुए फेल
बिलासपुर । तहसीलदार को वचन देकर पलटे आपत्तिकर्ता रावलानी व कश्यप परिवार के सारे दांव सोमवार को फेल हो गए जूना बिलासपुर करबला चौक का बहूप्रतीक्षित सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पूर्व में आरआई मनीष शुक्ला द्वारा किए गए सटीक नाप पर आकर ठहर गई गलत नाप का आरोप लगाकर सीमांकन को विवादित बनाने का प्रयास करने वाले रावलानी व कश्यप परिवार के प्रतिरोध को दरकिनार करते हुए राजस्व टीम द्वारा आर आई मनीष शुक्ला के नाप पर ही अंतिम मुहर लगाते हुए सीमांकन पूरा किया गया भू स्वामी शिव प्रताप साव की पैतृक भूमि खसरा नंबर 275/2 के सीमांकन हेतु दूसरी बार बनाई गई आरआई व पटवारियो की टीम ने आवेदित भूमि का गेट न खोले जाने पर पुलिस बल के साथ पीछे से भूमि मे प्रवेश कर सीमांकन कार्य पूर्ण किया सीमांकन के दौरान तहसीलदार प्रकाश साहू से सीधे जुड़े राजस्व टीम ने रावलानी व कश्यप परिवार द्वारा निर्मित सारे बाधाओ को पार करते हुए दल सीमांकन की उपयोगिता को सार्थक किया 5 घंटा चले सीमांकन में वरिष्ठ पार्षद रज्जू मौर्य व जूना बिलासपुर करबला के पार्षद नीलेश कश्यप भी पूरे समय मौजूद रहे। जूना बिलासपुर हल्का के करबला कोदू चौक के समीप स्थित खसरा नंबर 275/2 के सीमांकन मे बीते 6 माह से आपत्ति व अन्य माध्यम से व्यवधान उत्पन्न करने वाले चिमन रावलानी व अखिलेश कश्यप परिवार सोमवार को हुए सीमांकन में राजस्व टीम को घंटो छकाते रहे तहसील कोर्ट में तहसीलदार प्रकाश साहू के समक्ष सीमांकन को लेकर जारी रार के बीच बीते सप्ताह सीमांकन न करने और 12 जनवरी सोमवार को सीमांकन करने पर राजस्व टीम का पूरा सहयोग करने का वचन देने वाले रावलानी व कश्यप परिवार मौके पर मुकर गए सीमांकन ना होने देने का प्रण लेने वाले रावलानी व कश्यप परिवार ने सोमवार को भी शिवांग करना होने देने हर बार की तरह जमकर हो हंगामा किया हालांकि पुलिस के सामने उनकी नहीं चली राजस्व टीम को दबाव में लेने कतिपय लोगो को सामने रख कर रावलानी व कश्यप परिवार ने जमकर बवाल काटा। गांधी चौक के पास स्थित खसरा नंबर 277 की रजिस्ट्री लेकर निगम प्रशासन की आँख मे धूल झोंकते हुए खसरा नंबर 275/2 व 279 के कुछ हिस्से में बैठा रावलानी परिवार न्यूज़ पोर्टल, इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया में तहसीलदार द्वारा गठित टीम को भ्रामक व सीमांकन को फर्जी बताते हुए अनर्गल बयान बाजी करता रहा वही कश्यप परिवार ने सीमांकन रोकने खसरा नंबर 279 की स्क्रिप्ट तैयार कर रखी थी डीपी कॉलेज - यश पैलेस के पास से भूमि को नापते हुए करबला कोदू चौक स्थित खसरा नंबर 275/2 की नाप करने जुटी राजस्व टीम को खाली पड़ी भूमि में लगाए गए गेट पर कश्यप परिवार द्वारा अपना ताला होना बताया गया पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने अखिलेश कश्यप से ताला खोलने का आग्रह किया तो अखिलेश कश्यप व ऋषि कश्यप ने बताया कि वह ताला नहीं खोलेंगे उनके द्वारा तहसील कार्यालय में खसरा नंबर 279 का सीमांकन हेतु प्रकरण लगाया गया है दो दिन बाद उनकी जमीन का सीमांकन होना है इसलिए पहले उनकी जमीन नपेंगी उसके बाद ही ताला खोला जाएगा या तो राजस्व टीम उनकी जमीन का भी सीमांकन करें तब वह ताला खोलकर भीतर का नाप करने देंगे तत्पश्चात राजस्व टीम ने कश्यप परिवार की भूमि 279 का भी मौके पर नाप करने का निर्णय लिया और उनसे खसरा नंबर 279 में उनकी भूमि होने का प्रमाण होने के लिए दस्तावेज मांगे तो कश्यप परिवार द्वारा घर से पेपर लेकर आना बताया गया बहरहाल राजस्व टीम ने कश्यप परिवार द्वारा बताए गए बिंदु से टेप गिराते हुए उनकी भूमि का भी सीमांकन कार्य पूर्ण किया खसरा नंबर 279 का सीमांकन पूरा होते ही कश्यप परिवार बगले झांकने लगा जिस जमीन को वह अपनी बता रहा था वह जमीन सीमांकन में 275/2 निकली और उसकी जमीन पर रावलानी परिवार का कब्जा होना पाया गया खसरा नंबर 279 का सीमांकन होने के बाद भी अखिलेश व ऋषि कश्यप ताला खोलने को राजी नहीं हुए जिससे मौके पर गहमागहमी बनी रही ताला खोलने से इंकार करने पर अंततः राजस्व टीम ने खुली भूमि पर पहुंचने के लिए पीछे से बने रास्ते का प्रयोग किया अंदर पहुंचने के बाद राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन कार्य पूर्ण किया।
बहरहाल बीते 6 माह से भूस्वामी शिव प्रताप साव की पैतृक भूमि का सीमांकन में प्रतिरोध करने वाले कश्यप और रावलानी परिवार को बीते कल हुए दल सीमांकन में मुंह की खानी पड़ी हर बार की तरह आवेदक शिव प्रताप साव का पुत्र अवनीश साव मौके पर संयम बनाए बैठा रहा वही कश्यप व रावलानी परिवार की उछल कूद जारी रही राजस्व टीम की सटीक नाप के बाद उनके प्रतिरोध की वजह लोगों के बीच आ गई।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
