October 20, 2026

ग्राम अमोरा में आबकारी विभाग की दबिश, 7.20 लीटर देशी शराब जब्त

0
IMG-20260106-WA0916.jpg

मुंगेली। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली जिले के ग्राम अमोरा में आबकारी विभाग ने छापेमार कार्रवाई कर अवैध रूप से रखी गई देशी शराब जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर मुंगेली के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई। आबकारी वृत्त पथरिया की प्रभारी उम्मी रूमा द्वारा अपने स्टाफ के साथ दिनांक 6 जनवरी 2026, मंगलवार को थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम अमोरा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 7.20 लीटर देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई।

मौके पर आरोपी दिलहरण धुरी, पिता भागवत धुरी, निवासी ग्राम अमोरा, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत गैर-जमानती धाराओं 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त की गई शराब को विधिवत अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग का समस्त अमला शामिल रहा। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed