पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव का मुंगेली नगर आगमन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मुंगेली/छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर मुंगेली नगर पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के चातरखार बाईपास चौक में कांग्रेसजनो द्वारा उनका आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और नारेबाजी कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते,पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर,असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद सोनी,सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ इंद्रजीत कुर्रे,राघव सिंह ठाकुर,लक्की गर्ग,जैतराम खांडे,नीरज यादव,बिल्लू यादव,काकू पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव के समक्ष संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। श्री सिंहदेव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।
एक दिवसीय प्रवास के दौरान श्री सिंहदेव विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उनके आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
