October 19, 2026

नशे पर मुंगेली पुलिस का प्रहार
20 लाख से अधिक की ब्राउन शुगर, गांजा व नशीली टेबलेट का नष्टीकरण

0
नशे पर मुंगेली पुलिस का प्रहार20 लाख से अधिक की ब्राउन शुगर, गांजा व नशीली टेबलेट का नष्टीकरण

नशे पर मुंगेली पुलिस का प्रहार20 लाख से अधिक की ब्राउन शुगर, गांजा व नशीली टेबलेट का नष्टीकरण


मुंगेली। शासन के दिशा-निर्देशों के पालन में मुंगेली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अध्यक्षता में जिले में जब्त की गई ब्राउन शुगर, गांजा और नशीली टेबलेट, कुल कीमत 20 लाख 54 हजार 857 रुपए, को नष्ट किया गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘पहल’ के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण की अनुमति न्यायालय से प्राप्त की गई।

भट्ठी में जलाकर किया गया नष्टीकरण

पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंगेली शहर से दूर दीपक इंडस्ट्रीज, स्टीज बामपारा स्थित प्लांट को नष्टीकरण के लिए चयनित किया गया।
दिनांक 31 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में—

113.123 किलोग्राम सूखा गांजा (कीमत 11.31 लाख रु.)

05 नग गांजा पौधा (वजन 2.444 किलोग्राम)

1045 नग नशीली टेबलेट

46 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 9.20 लाख रु.)


को प्लांट भट्ठी में जलाकर पूरी तरह नष्ट किया गया।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्रधान आरक्षक पवन अनंत, आरक्षक वीरेंद्र राजपूत, आकाश जायसवाल तथा पर्यावरण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed