रायुपर पुलिस ब्रेकिंग देह व्यापार के प्रकरण में 2.5 वर्षो से फरार मुख्य आरोपी द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल गिरफ्तार
विवरण – थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 311/23 धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट एवं 370 भादवि. एवं के प्रकरण में दिनांक 24.06.2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही कर स्पॉ की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) एवं सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में चालान पेश करने के साथ ही फरार आरोपी पिंटू जायसवाल उर्फ गजेंद्र जायसवाल के विरुद् 173 (8) जा.फ़ौ. के तहत विवेचना की जा रही थी।
द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रायपुर श्री रमाकांत साहू द्वारा की जा रही थी l फरार आरोपी पिन्टू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। आरोपी की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही उसके गृह ग्राम कलमी बरमपुर, जिला मुंगेली में भी उसकी तस्दीक कर पतासाजी की जा रहीं थी। थाना सिविल लाईन एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों मंे लगातार रेड कार्यवाही कर अंततः आरोपी पिन्टू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी लगभग 2.5 वर्षो से फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस का भी योगदान रहा।
*गिरफ्तार आरोपी – पिन्टू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल पिता स्व. संतोष जायसवाल उम्र 32 साल निवासी ग्राम बरमपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली।*

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
