October 19, 2026

दसवां साल बेमिसाल: कार्यालय उदघाटन एवं भूमि पूजन के साथ मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध “मुंगेली व्यापार मेला 2025” की तैयारियों का आगाज़

0
IMG-20251118-WA0039.jpg

मुंगेली / स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी, मुंगेली द्वारा 25 नवंबर से शुरू होने वाले सात दिवसीय मुंगेली व्यापार मेला की तैयारियाँ विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं कार्यालय उद्घाटन कर प्रारंभ की गईं।

आयोजन की सफलता के लिए आयोजित बैठक में इस वर्ष मेले में छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के उपयोगी उत्पादों के अधिकतम स्टॉल लगाने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमोबाइल, लघु एवं कुटीर उद्योगों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभ मिल सके।

संस्था के सचिव एवं स्टॉल प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि इस बार स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित कर अधिक स्टॉल लगाने की कोशिश की जाएगी, ताकि उन्हें भी बाहरी व्यापारियों की तरह बड़ा लाभ मिल सके। उन्होंने जानकारी दी कि मेले में 300 स्टॉल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग 200 स्टॉल बुक हो चुके हैं।

संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेले की थीम रजत महोत्सव तथा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित रखने की योजना है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 9 वर्षों से मेले का सफल आयोजन कर रही है और इस बार इसकी भव्यता को राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि इस बार लोगों में खासा उत्साह है, इसलिए दसवें वर्ष के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को अधिक मेहनत करनी होगी।

बैठक के अंत में सहसंयोजक रामशरण यादव ने कहा कि “दसवाँ साल बेमिसाल” बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस बार मेले में अनेक नई गतिविधियाँ और आकर्षण देखने को मिलेंगे। साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है।

इस अवसर पर संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष राज परिहार, एवं दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, विकास जैन, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह परिहार, गौरव जैन, आशीष सोनी, अनीश जैन, रणवीर सिंह, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, निलेश केसरवानी, गिरीश सुथार, राहुल साहू, सुनील वाधवानी, आशीष सिंह, कोमल चौबे, नागेश साहू, मुकेश पांडे, पप्पू शर्मा, आर्या सिंह, राहुल मल्लाह, श्रेयांश बैद, पवन यादव, रवि साहू, दिलबाग सिंह, धीरज जैन, देवेंद्र सिंह, वैभव ताम्रकार, संदीप सिंह, रॉकी सलूजा, अजय चंद्राकर, वासु पांडेय, रघुराज सिंह, श्रीओम सिंह, अमीत साहू, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed