October 19, 2026

मिसेज़ ख़ातूननिशा ढेबर का निधन, परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर

0
IMG-20251111-WA0004.jpg

रायपुर। ढेबर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मिसेज़ ख़ातूननिशा ढेबर का आज सायं लगभग 7:30 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बीते कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रही थीं, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर हो रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, परिचितों और मोहल्ले में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।

स्व. ख़ातूननिशा ढेबर अपने सरल, संयमित और समाज सेवाभावी स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन में परिवार को एकजुट रखते हुए समाज में सौहार्द और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और मार्गदर्शन को परिवार हमेशा याद रखेगा।

नमाज़-ए-जनाज़ा एवं अंतिम संस्कार का कार्यक्रम
कल 11 नवंबर, मंगलवार को शाम 5 बजे, मोहदापारा क़ब्रिस्तान, रायपुर में संपन्न होगा। परिजनों ने सभी परिचितों, मित्रजनों एवं समुदाय के लोगों से अंतिम दर्शन/विदाई में सम्मिलित होने की अपील की है।

शोकाकुल परिवार:
हनिफ़ ढेबर, अख्तर ढेबर, यहयान ढेबर, अनवर ढेबर, एजाज ढेबर एवं समस्त ढेबर परिवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed