October 19, 2026

रेम्बो स्कूल के छात्रों ने राज्योत्सव में मचाया धमाल

0
IMG-20251104-WA0545.jpg

मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर आयोजित राज्योत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, मुंगेली के छात्रों ने अपने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति से समूचे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देशभक्ति और छत्तीसगढ़ी गीतों की धुन पर छात्रों ने ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों के उत्साह और सजीव नृत्य ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संगीता लाल, शिक्षिकाएँ श्रीमती रनिता सैमुएल एवं श्रीमती अनामिका तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed