रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गांजा तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई, 10.629 किलो गांजा बरामद
रायपुर । राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10.629 किलोग्राम गांजा, एक पल्सर मोटरसायकल और दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पल्सर मोटरसायकल में सवार तीन युवक बैग में गांजा रखकर तिल्दा नेवरा क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। सूचना पर कोहका आईटीआई रोड स्थित धान फड़ के पास नाकेबंदी की गई, जहां पुलिस ने संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम राजेश यादव, परमेश्वर सेन और हिरेंद्र निषाद बताया। तलाशी लेने पर उनके पास रखे बैग से गांजा के अलग-अलग पैकेट बरामद किए गए।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 494/2025 धारा 20 (बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ राजेश यादव, पिता जगन्नाथ यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी तेजपुर थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़।
2️⃣ परमेश्वर सेन, पिता सीताराम सेन, उम्र 34 वर्ष, निवासी रामनगर गोपाल नगर गुढ़ियारी, जिला रायपुर।
3️⃣ हिरेंद्र निषाद, पिता राधाकृष्ण निषाद, उम्र 41 वर्ष, निवासी कोहका कॉलेज के सामने, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
पुलिस कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी, एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आर. धनंजय गोस्वामी, प्रकाश नारायण पात्रे, उपनिरीक्षक पी.आर. साहू, प्र.आर. जालम साहू, आर. संदीप सिंह, कुलदीपक वर्मा, किशोर शर्मा और मधुसूदन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करना है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
