October 19, 2026

लोरमी में लगा स्मार्ट सुरक्षा का जाल, 40 सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण

0
IMG-20251029-WA1096.jpg

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की स्मार्ट पुलिसिंग पहल, 45 लाख की लागत से सुसज्जित निगरानी प्रणाली शुरू

लोरमी। सुरक्षा की दृष्टि से लोरमी नगर अब और अधिक सुदृढ़ हो गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज 45 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क प्रणाली का लोकार्पण किया। इस पहल के तहत नगर के 17 प्रमुख चौक-चौराहों पर कुल 40 कैमरे लगाए गए हैं।

इन कैमरों की रियल टाइम मॉनिटरिंग थाना लोरमी में 24 घंटे की जाएगी, जिससे अपराधों पर त्वरित और सटीक कार्यवाही संभव होगी। यह तकनीक न केवल महिला सुरक्षा और संपत्ति से जुड़े अपराधों की रोकथाम में सहायक होगी, बल्कि चोरी, लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के निराकरण में भी मददगार साबित होगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रणाली केवल निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को भी मजबूती मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि लोरमी के चौक-चौराहों पर लगाए गए ये कैमरे मुंगेली जिले को स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक नई पहचान देंगे। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से भी अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों और घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग करें, जिससे सामुदायिक सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed