राष्ट्रीय स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न — समाज की एकता और प्रगति का दिया गया संदेश
मुंगेली । राष्ट्रीय स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत का दीपावली मिलन समारोह मुंगेली नगर के आर.के. प्रथम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों — बिलासपुर, कवर्धा, रायपुर, महासमुंद, अंबिकापुर, पंडरिया, मस्तूरी आदि से समाज के सैकड़ों भाई-बहनों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल सोनी मुख्य अतिथि के रूप में तथा मुंगेली नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सोनार समाज के पूर्व अध्यक्ष योनी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की विशेषता रही कि यह “नो माला, नो मंच, नो मनी” की तर्ज पर सादगी और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता देखने को मिली।
प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एक स्वर में सोचकर आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक नई दिशा प्राप्त नहीं हो सकती। उन्होंने सभी स्वर्णकार परिवारों से आग्रह किया कि वे समाज की उन्नति, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए मिलजुलकर कार्य करें।

प्रदेश प्रचार प्रभारी दिनेश कुमार सोनी ने कहा कि आज के युग में सामाजिक समरसता ही सबसे बड़ा बल है। समाज के लोग ऊँच-नीच, बड़ा-छोटा, अच्छा-बुरा जैसे भेदभाव मिटाकर एकता और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और समृद्ध समाज की नींव रखी जा सके।
मुख्य अतिथि अनिल सोनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज को तन, मन और धन से एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी समाज को मेरी आवश्यकता होगी, मैं सदैव तैयार रहूँगा। उन्होंने सामाजिक विकास के लिए एकता को सबसे बड़ा पूंजी बताया।
इस अवसर पर महासमुंद महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषारानी सोनी सहित कवर्धा से राजेन्द्र कुमार सोनी, रामकुमार सोनी, गोपालमणि बूलदाऊ सोनी, मनीष सोनी सहित कई जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महिला वर्ग से सुषमा सोनी, ललिता सोनी, सरस्वती सोनी, निगा सोनी, प्रभा सोनी, रत्ना सोनी, अनुपमा सोनी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान आनंद सोनी को राष्ट्रीय स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान, जिला मुंगेली अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इस घोषणा के बाद उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया और तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
समारोह में रमेश सोनी, राजकुमार सोनी, विकास सोनी, राजबीरखर सोनी, लालित सोनी, निर्मल सोनी, सुमित सोनी, सुनिल सोनी, शत्रुघन सोनी, सत्यम सोनी, रमाकांत सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक दीप प्रज्वलन और एकता व सामाजिक उन्नति के संकल्प के साथ किया गया। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और समाज की निरंतर प्रगति की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
