October 18, 2026

कटोरा तालाब कैनाल लींकिंग रोड पाथ वे की जेसीबी मशीन भेजकर कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम कर नगर निगम जोन 4 ने जनशिकायत का किया त्वरित निदान

0
IMG-20251027-WA0574.jpg



रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त कटोरा तालाब कैनाल लींकिंग रोड पाथ वे में कचरा पड़े होने से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  वीरेन्द्र चंद्राकर ने कटोरा तालाब कैनाल लींकिंग रोड का निरीक्षण किया, तो जनशिकायत सही मिली, जोन 4 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाकर कटोरा तालाब कैनाल लींकिंग रोड पाथ वे में जेसीबी लगवाकर सफाई करवाई और कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम करते हुए नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त जनशिकायत का स्थल पर त्वरित निदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed