October 19, 2026

एक दिया विद्यालय के नाम दिया सजाओ खुशियों की दिवाली मनाओ कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा

0
IMG-20251017-WA0024.jpg

आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला बछेरा में लक्ष्मी कांत जड़ेजा सहायक शिक्षक एवं श्रीमती विमलेश्वरी यादव सहायक शिक्षिका के मार्गदर्शन में एक दिया विद्यालय के नाम दिया सजाओ खुशियों की दिवाली मनाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चों के द्वारा दिया को बहुत बढ़िया सजाया गया एवं पूरे भारत वर्ष में सबसे बड़ा त्यौहार खुशियों का त्यौहार दीपावली त्यौहार को खुशियों से मनाने के ईश्वर से प्रार्थना भी किया गया पर्यावरण का रखे ख्याल लक्ष्मी कांत जड़ेजा सहायक शिक्षक के द्वारा शाला के सभी छात्र छात्राओं को इस वर्ष दीपावली त्यौहार में पर्यावरण को नुकसान पहुंचे ऐसे पटाखे नहीं फोड़ने एवं किसी को पटाखों से नुकसान नहीं पहुंचे सावधानी पूर्वक सुरसुरी जलाने के लिए जागरूक किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं को घरों एवं धार्मिक स्थलों एवं विद्यालय में एक दिया विद्यालय के नाम विद्यालय में भी दिया जलाने एवं रोशनी करने एवं रंगोली से सजाने के लिए प्रेरित किया गया इस कार्यक्रम में लक्ष्मी कांत जड़ेजा सहायक शिक्षक श्रीमती विमलेश्वरी यादव सहायक शिक्षिका  जागेश्वर साहू प्रधान पाठक  राजकुमार साहू प्रधान पाठक  विनोद कुमार साहू शिक्षक श्रीमती सरिता पांडेय शिक्षिका एवं सभी छात्राओं बुद्धेश्वरी हेमलता भारती सविता मीरा खुशी अंजलि छोटी विधि आशी मनीषा मानसी कविता शिवरानी एवं सभी छात्राओं ने बहुत ही खुशी एवं उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम को सफल बनाया एवम् सभी देशवासियों को शाला परिवार की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed