October 19, 2026

अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 698 नशीली कैप्सूल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20251013-WA0612.jpg

बिलासपुर । जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से 698 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल, वाहन, मोबाइल और नगद सहित जुमला क़ीमती ₹3,14,837 आँकी गई है।



मुख्य बिंदु —

698 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त (क़ीमत ₹4,537)

घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, मोबाइल व ₹300 नगद बरामद

कुल जब्ती ₹3,14,837/-

दो आरोपी गिरफ्तार — एक घुटकू निवासी एवं एक दवा दुकान संचालक

घटना का विवरण :

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्विफ्ट कार में नशीली कैप्सूल लेकर बिलासपुर से घुटकू की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घुटकू मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 698 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल, एक मोबाइल फोन, ₹300 नगद और कार जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ़ मोहम्मद पिता स्व. वाजिद मोहम्मद (24 वर्ष), निवासी महामाया पारा, घुटकू थाना कोनी के रूप में हुई है। आरोपी के मेमोरेंडम पर दवाई दुकान संचालक निशांत गोस्वामी पिता विजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की सख़्त कार्रवाई :

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार से जुड़े गिरोह की गहन जांच की जा रही है ताकि इसके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

राज्य सरकार के निर्देश :

गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित एसपी-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि “मिशन मोड में मादक पदार्थों के तस्करों एवं उनके नेटवर्क के खिलाफ पुलिस आक्रामक अभियान चलाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed