कवर्धा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले भाजयुमो नेताओं को तत्काल गिरफ्तार करे
रायपुर । कवर्धा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजयुमो नेताओं के द्वारा की गई मारपीट, गाली गलौज की निंदा एवं मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर उसके चाचा एवं अनुसूचित जाति की नाबलिक बेटी ने शोषण एवं उत्पीड़न का गम्भीर आरोप लगाया है, जिसे न्याय दिलाने युवा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे है। कवर्धा में युवा कार्यकर्ता ने लोकतांत्रिक ढंग से पुलिस की मौजूदगी में राहुल टिकरिया को काला झंडा दिखाकर विरोध जता रहे थे। उस दौरान राहुल टिकरिया के साथ मौजूद भाजयुमो नेताओ ने अभद्रता की सारी सीमाएं लांघ दी और अपने गुंडई चरित्र का प्रदर्शन करते हुए शांतिपूर्ण विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की मां-बहन की गाली दी, उनको दौड़ा-दौड़ा कर मारा औऱ पुलिस मूकदर्शक बनी रही। ये सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है। कांग्रेस मांग करती है भाजयुमो नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किया जाये, जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही हो अन्यथा पूरे प्रदेश में सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ उग्र प्रदर्शन होगा।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा से पूछा है कि राहुल टिकरिया पर लगे आरोप पर भाजपा मौन क्यों है? राहुल टिकरिया महिला आयोग के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहे हैं? भाजपा राहुल टिकरिया के चाचा और उस नाबालिक बेटी को न्याय क्यों नहीं दिला रही है? प्रदेश की मातृशक्ति जानना चाहती है कि आखिर भाजपा उस पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोपी नेता को क्यों बचा रही है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोकतंत्र खतरे में है, लोकतांत्रिक तरीके से किये जाने वाले विरोध को भी बीजेपी सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, इसलिए गुंडागर्दी पर उतर आई है, कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं, उनको डराया, धमकाया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। पुलिस प्रशासन को अपना दायित्व निर्वहन करना चाहिए, किसी के दबाव में काम नहीं करना चाहिए। सरकार बदलते रहती है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
