October 19, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर में “वयोवृद्ध नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित

0
IMG-20251009-WA0012.jpg

“बुजुर्गों का स्वास्थ्य ही उनका धन है और उनकी देखभाल हमारा कर्तव्य है।”- डॉ मनीष बंजारा

मुंगेली ।  “वयोवृद्ध नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उदेश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदपमपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 “वयोवृद्ध नागरिकों की रक्तचाप, मधुमेह, दृष्टि दोष, जोड़ों के दर्द, दंत, हृदय रोग, अस्थि क्षीणता, डिमेंशिया और मानसिक अवसाद एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। उपस्थित चिकित्सकों ने बुजुर्गों को उचित आहार, व्यायाम और दवा सेवन के विषय में परामर्श दिया। साथ ही पैलियेटिव केयर (दीर्घकालिक रोगियों की देखभाल) की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क आवश्यक औषधि वितरण किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। कुछ रोगियों को आगे की जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

      डां. मनीष बंजारा ने बताया कि बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्या आना स्वभाविक है जिसके जांच को अत्यंत आवश्यकता जताते हुए कहा कि ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान कर उनका निदान करना ही स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है। इसी कड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर वरिष्ठ नागरिकों को उनके गांव स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। शिविर में उपस्थित वृद्धजनों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और दवाओं के सही सेवन की जानकारी देते हुए कहा गया है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे स्वस्थ रहने लिए व्यायाम, योगासन, मेडिटेसन आदि को अपना कर अपने को स्वस्थ रख सकते है इसके बाद भी परेशानी आती है। तो चिकित्सक से सम्पर्क कर उनका निदान अवश्य कराये। “बुजुर्गों का स्वास्थ्य ही उनका धन है और “वयोवृद्धों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। जिसमे हम निभाने में पीछे नहीं रहेंगे। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डां. शीला शाहा एवं डीपीएम गिरीश कुर्रे के निर्देशन में किया गया। इस अवसर कार्यक्रम में  सीमा पहारी, मिथलेश राठौर सुनीता मिरि जलेश्वरी मिरि मोनिका जांगड़े सुधा त्रिवेणी किशोर एवं आशा सहयोगिनी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed