October 19, 2026

नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग ने तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव से भारी गन्दगी फैलाने पर अवैध कब्जाधारी देवार डेरा के लोगों को हटाया, लगभग 10 अवैध कब्जे हटाए, तेलीबांधा एक्सप्रेसवे ब्रिज के नीचे लगभग 8 अवैध ठेले हटाए, 2 ठेले जप्त किये

0
IMG-20251007-WA0928.jpg

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता  नरेश साहू, उप अभियंता  अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में अभियान चलाकर वहाँ भारी गन्दगी फैलाने पर  अवैध कब्जाघारी देवार डेरा के लोगों को हटाने की कार्यवाही की गयी. लगभग 10 अवैध कब्जोँ को हटाया गया. इसी प्रकार  तेलीबांधा एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे अभियान चलाया गया और वहाँ से लगभग 8 अवैध ठेलों को हटाया गया और दो अवैध ठेलों को जप्त कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed