October 18, 2026

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 588 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

0
image_search_1759047413576.jpg

सिरसा । हरियाणा पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने सिरसा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 588 ग्राम हेरोइन के साथ एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की।

सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल की टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि आनंद विहार गली नंबर 6 में रहने वाला जसप्रीत सिंह उर्फ तोती, पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 8, रानिया, वर्तमान पता आनंद बिहार, प्रेम नगर, सिरसा, हेरोइन लेकर मोटरसाइकिल से आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर कार्रवाई की। आरोपी को हिरासत में लिया गया और संजीव कुमार, उप पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के काले बैग से 588 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

बरामद हेरोइन और मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन, सिरसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उसके नेटवर्क और सप्लाई चैन का पता लगाया जा सके।

यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed