October 19, 2026

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धारदार चाकू भी बरामद

0
IMG-20250923-WA0026.jpg



बिलासपुर । थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि करीब 8:30 बजे आरोपी प्रकाश वर्मा (उम्र 32 वर्ष, निवासी संतोषी मंदिर के पास, कतियापारा) ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज किया और धारदार चाकू से पीड़िता की भुजा पर चोट पहुँचाई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 511/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 74 बीएनएस एवं 08 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त किया गया है। साथ ही प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई। आरोपी प्रकाश वर्मा को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed