October 19, 2026

भोपाल में इंसानियत की मिसाल: मुस्लिम परिवार ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार

0
83042209202515061261.webp

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम परिवार ने अपने पड़ोसी हिंदू व्यक्ति माणिक जैन का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया।

जानकारी के अनुसार, भोपाल के धोबीघाट मेले के पास शहीद मियां के मकान में रहने वाले माणिक जैन का निधन हो गया। वे अविवाहित थे और माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था, जबकि भाई गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। करीब चार दशकों से माणिक जैन उसी मकान में मुस्लिम परिवार के साथ रह रहे थे और शहीद मियां ने उन्हें बेटे की तरह अपना लिया था।

निधन के बाद माणिक जैन के भांजे-भतीजे अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सबसे खास बात यह रही कि जिस मुस्लिम परिवार ने उन्हें जीवनभर अपने परिवार का हिस्सा बनाकर रखा, उसी परिवार ने पूरे स्नेह और श्रद्धा से हिंदू परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया।

यह घटना इंसानियत और आपसी भाईचारे का अनुपम उदाहरण है, जिसने यह साबित कर दिया कि धर्म से ऊपर उठकर रिश्तों की गहराई और मानवता ही सबसे बड़ी पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed