हसदेव नदी के टापू में फंसे युवक का हुआ सफल रेस्क्यू
कोरबा – कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर नगर सेना डीडीआरएफ और होमगार्ड टीम ने सफल रेस्क्यू करते हुये आधे घंटे में ही हसदेव नदी के टापू में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। वहीं समाचार लिखे जाने तक एक अन्य युवती की रेस्क्यू अभियान जारी है।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी , नगर सेना कार्यालय कोरबा से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम कोरबा से आज दोपहर लगभग पौने दो बजे फोन के माध्यम से कार्यालय को राताखार के पास हसदेव नदी के टापू में युवक के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर सेना डीडीआरएफ , होमगार्ड की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और सफल रेस्क्यू करते हुये लगभग आधे घंटे के भीतर ही युवक को नदी से सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल कर ली। टीम के जवानों द्वारा पूछे जाने पर युवक ने अपना नाम राहुल नामदेव पिता शांति लाल नामदेव उम्र 24 वर्ष निवासी कृष्णा नगर कोरबा बताया। आगे युवक ने बताया कि उनके साथ एक लड़की भी थी , जिनके बारे में उन्हें अभी तक कोई जानकारी नही है। युवक के बताने पर नगर सेना डीडीआरएफ और होमगार्ड की टीम उक्त लड़की की तलाश में रेस्क्यू अभियान में लगी हुई है।
ये रहे टीम के जांबाज जवान
टापू पर घंटों फंसे युवक की रेस्क्यू करने में डीडीआरएफ और होमगार्ड कोरबा टीम के जवान विजय कुमार , गेंद लाल , संतोष पटेल , कमलेश कंवर , सुधीर लहरे , घनश्याम खूंटे , अनिल यादव और पवन कंवर की सराहनीय भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
