सचिन पायलट के प्रवास से मुंगेली कांग्रेस में भर गया जोश
• पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के बड़े नेताओं की गरिमामयी मौजूदगी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
मुंगेली – छत्तीसगढ प्रभारी एवं राष्टीय महासचिव सचिन पायलेट पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेट कमेेटी के अध्यक्ष दीपक बैज चरण दास महंत टी एस बाबा देवेन्द्र यादव उमेश पटेल जय सिंह अग्रवाल गीरिश देवांगन मोहन मरकांम ताम्रधव्ज साहू शिव डहरिया, गुरू रूद्र कुमार गुरू आकाश शर्मा जिले के प्रवास पर रहे । जहां जिला कांग्रेस कमेटी के त्तवाधान में उनका भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान जिला/शहर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
अपने प्रवास के दौरान उन्होने नगर के पुराना बस स्टैण्ड में गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अपने पदयात्रा की शुरूवात की । जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए आर्दश कृषि उपज मंडी के । इस बीच अलग अलग जगहो पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया । नगर के मंच से श्री पायलेट ने बिहार की भूमि राहुल गांधी द्वारा दिये गये नारे वोट चोर गद्दी छोड पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पुरे देश में एक ही नारा गुंज रहा है देश की जनता अपने साथ हुए अन्याय का जवाब मांग रही है। आने वाले समय मे जनता इसका जवाब देगी । सचिन पायलेट के इस दौरे ने मुंगेली कांग्रेस में एक बार फिर जोश फुक दिया है। वही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को आडे हाथो लिया, उन्होने कहा कि जनता द्वारा दिये गये वोटो की चोरी हुई है। आने वाले चुनावो में जनता न्याय करेगी । पूर्व मुख्यमंत्री के मंचाशिन होते ही जहां कार्यकर्ताओं में जोश भर गया उन्होने अपने चीर परिचित अंदाज में प्रदेश की भाजपा सरकार को आडे हाथो लिया, और बिहार की भूमी से गूंजे नारे पर कहा कि आने वाले समय में जिन राज्यो में चुनाव होना है। वहा की जनता वोट चोरी का जवाब देगी । इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा दिये गये नारे में जो सच्चाई है आज जनता के सामने आ रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी ।
जगह जगह हुआ भव्य स्वागत – गांधी पुतला के पास से निकली रैली का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया । प्रवास के दौरान जरहागांव में ब्लाक अध्यक्ष रामचंद्र साहू, कलेक्टेट के पास आत्मा सिंह क्षत्रिय , पडाव चौक के पास युवा कांग्रेस मंडी परिसर के पास संजय यादव, बालानी चौक मे ंसजय जायसवाल, अरविंद वैष्णव द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया । कार्यक्रम स्थल से बेमेतरा रवाना होते हुए श्री पायलेट का काफिला जिला पंचायत सदस्या लक्ष्मी कांत भास्कर के निवास पर कुछ क्षणो के लिए रूका, जहां उन्होन श्री भास्कर की दादी स्व. श्रीमती सहेला बाई भास्कर को श्रद्धाजली दी। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, चरणदास महत, टी एस सिंहदेव, देवेन्द्र यादव आकाश शर्मा अमित पठानिया भी साथ रहे ।
इस दौरान घनश्याम वर्मा, आलोक सिंह, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, आत्मा सिंह क्षत्रिय, चंद्रभान बारमते, चुरावन मंगेश्कर,श्याम जायसवाल लक्ष्मीकांत भास्कर, हेमेंद्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, लोकराम साहू,नरेश पाटेल,राम चंद्र साहू, पुरूषोत्तम मार्को,राजा ठाकुर,सागर सोलंकी, अभिलास सिंह,राजेश छेदईया, अरविंद वैष्णव, एजाज खोखर,संजय जायसवाल, उर्मिला यादव,जागेश्वरी,मंजू शर्मा,मायारानी सिंह,हेमिन मंगेश्कर,मकबूल खान,अरशद खोखर,उमेश सोनी,संतोष पाली, शाखाराम टोंडे, दिलीप कौशिक शिव धृतलहरे,मुकेश मिरी, वहाब खान, ओंकार यादव,नेहरू साहू,संपत जायसवाल,दिपक साहू, मनोज निषाद, विद्यानंद चंद्राकर, मनिष त्रिपाठी, अरूण कुलमित्र,संतोष राज, सोहन वर्मा लखन कश्यप,कमलेश्वरी जोशी,मेनकुमार भार्गव,पवन दास,आनंद सोनी,ललिता सोनी,विष्णु खाडे,लक्की गर्ग,खेमू साहू, मदन पटेल,अनिल जासवाल,सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।







The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
