रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – ओडिशा से फरार पशु तस्कर गिरफ्तार, 3 वाहन जब्त
बिलासपुर/रतनपुर। पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रतनपुर पुलिस ने ओडिशा राज्य के कोमना क्षेत्र (जिला नुआपाड़ा) से फरार पशु तस्कर गुरूवेन्द्र नागरची (29 वर्ष, निवासी हसदा थाना अभनपुर, जिला रायपुर, हाल मुकाम कटोरा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पशु तस्करी में प्रयुक्त 03 वाहन (01 पिकअप और 02 माजदा ट्रक) भी जब्त किए हैं।
पशु तस्करी का मामला
दिनांक 10 सितंबर 2025 को थाना रतनपुर को सूचना मिली थी कि रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से रतनपुर की ओर आ रहा आयशर वाहन (सीजी 04 पीटी 8078) में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तरप्रदेश के कत्लखानों की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर की गई रेड कार्रवाई में पुलिस ने 17 मवेशियों को बरामद किया था, जिनमें से 02 भैंसे मृत अवस्था में मिले थे। इस दौरान करीब 5.95 लाख रुपये मूल्य के मवेशी और 10 लाख रुपये कीमत का वाहन जप्त किया गया था।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर इस मामले में इंड-टू-इंड कार्रवाई की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि वाहन स्वामी गुरूवेन्द्र नागरची लगातार अपनी गाड़ियों का उपयोग छत्तीसगढ़ से उत्तरप्रदेश और ओडिशा के बूचड़खानों में मवेशियों की सप्लाई के लिए कर रहा था।
आरोपी के ओडिशा के कोमना क्षेत्र में होने की सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ओडिशा रवाना हुई और वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 03 वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
टीम का योगदान
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सउनि दिनेश तिवारी, प्र0आर0 दिनेश कांत, आरक्षक हितेन्द्र लोनिया, महादेव कुजूर, योगेश पांडे, अविनाश शर्मा, मुकेश सूर्यवंशी और पृथ्वीराज सिंह का विशेष योगदान रहा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
