October 19, 2026

मणिपुर में लंबे समय से हिंसा हो रही, अच्छी बात है अब मोदी जा रहे : राहुल गांधी

0
image_search_1757726742807.jpg

जूनागढ़ (ए)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि “मणिपुर में लंबे समय से हिंसा हो रही है, अच्छा है कि अब प्रधानमंत्री वहां जा रहे हैं।”

राहुल गांधी शुक्रवार को गुजरात के जूनागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मणिपुर का मुद्दा लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन आज देश का बड़ा मुद्दा वोट चोरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा और महाराष्ट्र में जनादेश छीना गया और अब लोग हर जगह प्रधानमंत्री को ‘वोट चोर’ कहने लगे हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चुनावों में धांधली कर सरकारें बनाई जा रही हैं, जिससे जनता का लोकतंत्र और प्रणाली पर से विश्वास उठता जा रहा है।

पीएम मोदी का मणिपुर दौरा

गौरतलब है कि मई 2023 से मणिपुर में हिंसा जारी है। इसी पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पहली बार वहां पहुंच रहे हैं। अपने दौरे में वे करीब 7300 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और 1200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

संगठन सृजन कार्यक्रम में राहुल गांधी

राहुल गांधी जूनागढ़ में ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed