October 19, 2026

चिर्रा से श्यांग मार्ग का निर्माण कार्य शुरू 9.35 करोड़ रूपए की लागत से बन रही सड़क

0
IMG-20250912-WA1128.jpg

रायपुर । कोरबा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र चिर्रा से श्यांग तक 12 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इस जर्जर सड़क के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस सड़क के निर्माण के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 9 करोड़ 35 लाख रुपये स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है।

चिर्रा से श्यांग मार्ग जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर हाथी प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। बरसात के दौरान कीचड़ और गर्मी में धूल भरी सड़क पर आवागमन बेहद मुश्किल था। ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे थे। मार्ग बन जाने से गुरमा, श्यांग होते हुए धरमजयगढ़ पहुंचना आसान होगा और सिमकेदा, विमलता, चिर्रा, गीतकंवारी, लबेद, तीतरडांड, गिरारी सहित कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू हाने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब आवागमन आसान होगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े ने बताया कि यह स्टेट हाइवे का हिस्सा है। इसका निर्माण तेजी से पूरा कराए जाने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed