October 19, 2026

प्रधानमंत्री ने यरुशलम में जघन्य आतंकी हमले की निंदा की

0
image_search_1757396042769.jpg

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। श्री मोदी ने कहा, “भारत सभी तरह के आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों की निंदा करता है और आतंकवाद को कतई सहन नहीं करने की नीति पर अडिग है।”

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया;

” यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

भारत सभी तरह आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों की निंदा करता है और आतंकवाद को कतई सहन नहीं करने की नीति पर अडिग है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed