October 19, 2026

शिवसेना (UBT) ने बेसहारा और बीमार गायों की समस्या के समाधान हेतु प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

0
IMG_20250909_105307_931.jpg

मुंगेली । जिले में लगातार बढ़ रही बेसहारा और बीमार गायों की समस्या को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) जिला इकाई ने सोमवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि प्रदेश प्रमुख डॉ. आनंद सिंह मल्होत्रा के आदेशानुसार प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि शासन-प्रशासन को गौवंश की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके। ज्ञापन में कहा गया है कि आज जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गायें सड़कों पर भटक रही हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है, ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और समय पर चारा-पानी न मिलने से कई पशु बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं। वहीं गौवंश संरक्षण के नाम पर बनी कई गौशालाएं अनुपयोगी साबित हो रही हैं या उनमें पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है।

शिवसेना (UBT) की प्रमुख मांगें –
1. सभी बेसहारा गायों को तत्काल सुरक्षित गौशालाओं में पहुँचाया जाए।
2. प्रत्येक तहसील में कम से कम एक पूर्ण सुविधायुक्त गौशाला की स्थापना हो।
3. गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी और पशु-चिकित्सा की व्यवस्था की जाए।
4. बीमार एवं घायल गायों के लिए विशेष ‘गौ रेस्क्यू टीम’ का गठन किया जाए।
5. स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है तो जिला इकाई स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।जिलाध्यक्ष साहू ने निवेदन किया कि – “गौवंश की स्थिति अत्यंत गंभीर है। शासन-प्रशासन को इसे प्राथमिकता में रखते हुए तत्काल कदम उठाने होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed