October 19, 2026

अभाविप ने 12 सूत्रीय मांग को ले कर किया फास्टरपुर महाविद्यालय में किया तालाबंदी

0
IMG-20250903-WA0567.jpg

मुंगेली । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुंगेली के कार्यकर्ताओं ने नवीन शासकीय महाविद्यालय  फास्टरपुर के समस्याओं को ले के महाविद्यालय में तालाबंदी किया | जिसमे महाविद्यालय के छात्र छात्राओं बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश पत्रिका के शुल्क हो 100 से 150रुपए कर  दिया गया है| जिसके बढ़ाने का शासन से कोई आदेश नहीं आया है फिर भी महाविद्यालय के प्रशासन ने अपनी मर्जी से शुक्ल वृद्धि की साथ में महाविद्यालय की बहुत सारी समस्याओं पर भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नजर डाला जिसमें महाविद्यालय में पुस्तकों की कमी को बताए गया | साथ ही महाविद्यालय में शिक्षकों  की की कमी की बात भी छात्र छात्राओं ने बताया | महाविद्यालय में उचित बाइक स्टैंड न होने के कारण महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | साथ ही विद्यार्थियों ने बताया कि उचित पीने के पानी का भी को व्यवस्था नहीं है | बैठने के लिए टेबल कुर्सियों की कभी भी बड़ी विषय है | तालाबंदी होने पर मुंगेली तहसीलदार जी आकर विद्यार्थियों के बात तो सुन कर महाविद्यालय की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की बात की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed