October 19, 2026

सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सहकारी समिति से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250902-WA1193.jpg

बिलासपुर। सीपत पुलिस ने देर रात ग्राम सोंठी के सेवा सहकारी समिति मर्यादित से कम्प्यूटर, इनवर्टर और बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गई करीब 80 हजार रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है।

मामला तब सामने आया जब ग्राम सोंठी निवासी प्रहलाद दास वैष्णव ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सहकारी समिति के दफ्तर की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और वहां रखा कम्प्यूटर, मॉनीटर, सीपीयू, दो इनवर्टर और एक बैटरी चोरी कर ले गए।

सूचना मिलते ही थाना सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की। संदेह के आधार पर पुलिस ने चंदन उर्फ भोलू उर्फ बिसनाथिया दास मानिकपुरी (32 वर्ष), निवासी ग्राम सोंठी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने यह चोरी अपने साथी किशन उर्फ रामू ठाकुर (28 वर्ष), निवासी सोंठी डीहपारा के साथ मिलकर की थी।

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed