October 19, 2026

कार चालक की हैवानियत बछड़े को कुचलने के बाद बार-बार चढ़ाई कार, ब्ब्ज्टसी सी टीवी फुटेज हुई वायरल

0
IMG-20250901-WA0018.jpg

मुंगेली – जिले के जरहागांव थाना क्षेत्रांगर्त बरेला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बरेला में एक कार चालक ने मानवता की सारी हदे पार करते हुए बेजुबान बछडे़ को इस कदर काल के ग्रास में पहुचा दिया, कि वायरल सीसीटीवी फुटेज देखने वालो के रोंगटे खडे हो गये । उक्त कृत्य को अंजाम देने वाले का नाम तखतपुर निवासी नवीन कारडा बताया जा रहा है। जिसने न केवल लापरवाही से वाहन चलाया बल्कि अमानवीयता की हद पार करते हुए एक निर्दाेष बछड़े को बेरहमी से रौंद डाला। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़े गाय के बछड़े को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से बछड़ा कार के नीचे आ गया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह गाड़ी को बछड़े की पूंछ से सिर तक ले गया और यहीं नहीं रुका, उसने गाड़ी को रिवर्स कर फिर सिर से पूंछ तक ले गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने एक बार फिर कार आगे बढ़ाते हुए बछड़े के शरीर पर बेरहमी से चढ़ा दी और वहां से फरार हो गया।
फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार का पिछला पहिया बछड़े के शरीर पर चढ़ा और बछड़ा दर्द से तड़पता रहा। इस क्रूरता को देख क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि यह सड़क हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया अमानवीय कृत्य है।
ग्रामीणों में रोष – घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और नगर पंचायत के लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि जिस तरह से कार चालक ने बछड़े को कुचला, वह न केवल पशु क्रूरता का मामला है बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली हरकत है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed