October 19, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रोहरा खुर्द में हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन

0
IMG_20250901_110404_471.jpg



मुंगेली । शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला, रोहरा खुर्द में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत रोहरा खुर्द की सरपंच संध्या जोगीवंश ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बच्चों ने दिखाया उत्साह

बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्सा-कसी और पिठ्ठूल जैसे खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में सरपंच संध्या जोगीवंश ने कहा—
“खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह न केवल अनुशासन और एकता की भावना को प्रबल करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। हमें खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।”

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सरपंच संध्या जोगीवंश, चंद्र कुमार जोगीवंश, सचिव मुरीत राम साहू, प्रधान पाठक अमर प्रसाद कुर्रे, दिलीप जाटवर, शिक्षक जीतेन्द्र बंजारा, गजेंद्र सोनवानी, चंद्र प्रकाश सूर्यवंशी, भूषण पात्रे, महेंद्र यादव, रिनू लाल सहित सभी विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed