पहल” अभियान के तहत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन – अपराध से दूर रहने का संदेश
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल द्वारा चलाए जा रहे “पहल अभियान” के अंतर्गत विभिन्न कार्यशालाओं और मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को समाज में बढ़ती कुरीतियों एवं अपराध से दूर रखने के उद्देश्य से ग्राम सेमरसल थाना जरहागांव स्थित शासकीय हाई स्कूल में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने बच्चों से संवाद करते हुए कहानी सुनाई और अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि जीवन में सफलता पाने के लिए नियमित समय सारिणी बनाना और लगन से पढ़ाई करना आवश्यक है।

उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को रुचि पूर्वक निखारने और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
आयोजन और गतिविधियाँ
इस कार्यक्रम का नेतृत्व टीआई नंदलाल पैकरा (थाना जरहागांव) ने किया। पुलिस कर्मी शत्रुघन खूंटे, बबीता श्रीवास और पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड (उड़ान जीएस सो, महासमुंद टीम) ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पहल टीम ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, महिला एवं बाल अपराध, यातायात नियम और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं तथा अपराध से बचने के उपाय भी बताए।

प्रतियोगिताएँ एवं पुरस्कार
पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल और एसडीओपी सालिकराम धृतलहरे ने खेलकूद, ड्राइंग-पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी और स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
इस कार्यक्रम की सफलता में थाना स्टाफ जरहागांव, टीआई नंदलाल पैकरा और समाजसेवी जया गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की अलख जगाई गई। ग्रामवासियों एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला का लाभ उठाया और “पहल अभियान” को सफल बनाया।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
