मुंगेली में गणेशोत्सव की धूम, विभिन्न पंडालों में आकर्षक गणपति प्रतिमाएं विराजमान
मुंगेली। शहरभर में गणेशोत्सव की रौनक देखने को मिल रही है। नगर के विभिन्न पंडालों में भगवान गणेश की भव्य और आकर्षक प्रतिमाएं विराजमान की गई हैं। मूर्तियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं विघ्नहर्ता गणपति नगरवासियों के बीच आकर विराजमान हो गए हों।
कलात्मक नक्काशी और जीवंत भाव-भंगिमा से सजी मूर्तियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया है। कहीं विशालकाय गणपति की मूर्ति भक्तों का आशीर्वाद दे रही है तो कहीं छोटे-छोटे रूप में बप्पा की झलकियां देखने को मिल रही हैं।

शहर के मूर्तिकारों, साज-सज्जा कलाकारों और आयोजन समितियों ने कई दिनों की अथक मेहनत से इन अद्भुत मूर्तियों और पंडालों को तैयार किया है। रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और आकर्षक थीम से सजे पंडाल भक्तों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
गणेशोत्सव के अवसर पर शहरवासी बड़ी संख्या में पंडालों में पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं और भगवान गणपति से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं, बच्चे और युवा भी पंडालों की खूबसूरत सजावट और झिलमिलाती रोशनी देखकर उत्साहित हो रहे हैं।
धार्मिक उत्साह के साथ-साथ यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी दे रहा है। आयोजकों का कहना है कि आगामी दिनों में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे गणेशोत्सव की भव्यता और बढ़ेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
