शतरंज प्रतियोगिता में अमृतेश और मुस्कान विजेता बने
मुंगेली। जिला शतरंज संघ मुंगेली के तत्वावधान में रविवार को शतरंज हाल में एक दिवसीय मुंगेली विकासखण्ड मुक्त आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीण वैष्णव एवं संघ के पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह (अध्यक्ष), विजय वर्मा (चेयरमेन) और आशीष मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन मुख्य आर्बिटर मनोज कुमार साहू ने किया।
बालक वर्ग परिणाम
प्रथम स्थान – अमृतेश उपाध्याय (4 अंक)
द्वितीय स्थान – अभिज्ञान पांडेय (3 अंक)
तृतीय स्थान – नोगेंद्र उपाध्याय (2 अंक)
बालिका वर्ग परिणाम
प्रथम स्थान – मुस्कान कुलमित्र (3 अंक)
द्वितीय स्थान – संजीवनी कुर्रे
तृतीय स्थान – अदिति कोशले (2 अंक)
सब-जूनियर वर्ग परिणाम
प्रथम स्थान – अद्वित
द्वितीय स्थान – अभिजीत
तृतीय स्थान – यश
प्रतियोगिता में सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण का संचालन अरविंद पांडेय ने किया। संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने आयोजन की सफलता पर बधाई दी।
समिति बैठक
प्रतियोगिता उपरांत मुंगेली विकासखण्ड शतरंज समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शतरंज खेल के प्रचार-प्रसार हेतु अधिकाधिक संपर्क बनाने, पैम्फलेट और बैनर छपवाने पर सहमति बनी।
इस दौरान खर्च हेतु 1000 रुपये पैम्फलेट-बैनर और 3500 रुपये कुर्सियों के लिए राजेश उपाध्याय ने सहयोग प्रदान किया।
बैठक में सुबोध कुमार सिंह (अध्यक्ष), आशीष मिश्रा (उपाध्यक्ष), विजय वर्मा (चेयरमेन), राजेश उपाध्याय, अरविंद पांडेय, शैलेश कोशले, जलेश्वर घृतलहरे, नोगेंद्र उपाध्याय, आनंद केशरवानी और छत्रपाल कुर्मी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
