October 18, 2026

ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20250823-WA1273.jpg

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से 31 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई।

आरोपी गिरफ्तार, शराब और बाइक जब्त

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवारी बाजार मुक्तिधाम मुंगेली के पास घेराबंदी कर आरोपी शत्रुहन देवांगन पिता सालिक उम्र 40 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला मुंगेली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक बैग में रखी 31 पाव (5.580 एमएल) देशी मदिरा शराब, कीमत 2480 रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत 20,000 रुपये) जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 22,480 रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 376/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर 22 अगस्त 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का सख्त रुख

एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि “ऑपरेशन बाज” के तहत जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है।

टीम का रहा सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर (प्रभारी साइबर सेल मुंगेली), उपनिरीक्षक गिरजाशंकर यादव, आरक्षक गिरीराज सिंह, हेमसिंह, टेकसिंह साहू, योगेश यादव और भागवत साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed