October 19, 2026

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद

0
IMG-20250820-WA0803.jpg

मुंगेली : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में फास्टरपुर–सेतगंगा पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है। मामला थाना फास्टरपुर-सेतगंगा का है। प्रार्थी नरेंद्र कुमार (42 वर्ष) निवासी सिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 जुलाई 2025 की शाम वह सब्जी खरीदने सिल्ली बाजार गया था। बाजार में उसने अपनी पुरानी होंडा साइन (क्रमांक CG 12 AG 0803) खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 41/2025 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने चोरी हुए वाहन और आरोपी की तलाश के लिए जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों और साइबर सेल को निर्देशित किया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिल्ली निवासी संतोष कुमार साहू (31 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी किए गए वाहनों का खुलासा किया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नवागढ़ स्थित प्रिंस ऑटो पार्ट्स दुकान से होंडा साइन (CG 12 AG 0803), सिल्ली कुंवर पेट्रोल पंप से हीरो होंडा पैशन प्रो (CG 15 CA 0685) और एक सफेद स्कूटी (CG 04 DW 5162) बरामद की। आरोपी को 19 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। थाना नवागढ़ (बेमेतरा) में उस पर वाहन चोरी का प्रकरण अपराध क्रमांक 223/2024 दर्ज है, जबकि थाना सिरगिट्टी (बिलासपुर) में मारपीट के मामले में अपराध क्रमांक 544/2023 पंजीबद्ध पाया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी फास्टरपुर निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील कुमार बछोर, उपनिरीक्षक पारख राम साहू, सउनि विजय बंजारा, प्रआर नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आरक्षक रामकिशोर कश्यप, भेषज पाण्डेकर, राकेश बंजारा, परमेश्वर जांगड़े, पारसमणी भास्कर, जितेंद्र खाण्डेकर एवं मुकेश ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed