October 19, 2026

अंडर 14 के क्रिकेट खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल 24 अगस्त को

0
IMG-20250819-WA10121.jpg

जांजगीर चाम्पा – अक्टूबर माह में संभावित इंटर डिस्ट्रिक्ट मैचों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सभी आयु वर्ग में सिलेक्शन ट्रायल लेने के निर्देश दिये गये हैं। इसी कड़ी में जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर चांपा द्वारा अंडर 14 के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल 24 अगस्त को सुबह आठ बजे से जांजगीर के हाईस्कूल मैदान पर रखा गया है। इस सिलेक्शन ट्रायल में अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ी आकर भाग ले सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया  कि इस सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिये जिला क्रिकेट एसोसिएशन में सभी खिलाड़ियों को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिन खिलाड़ियों ने पूर्व में पंजीयन कराया होगा , उन्हें अपने पंजीयन रिन्यू कराने होंगे। वहीं नये खिलाड़ियों को पंजीयन हेतु जन्म प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र , आधार कार्ड , वर्तमान नवीनतम फोटो एवं सभी कक्षाओं की मार्कशीट की ओरिजिनल कॉपी लेकर आना होगा। इसके अलावा जिन खिलाड़ियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है , वे सीधे मैदान पर आकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अंडर 14 हेतु कट ऑफ डेट 01 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच के खिलाड़ी ही खेल सकता है और सक्ति जिला के खिलाड़ी भी इस सिलेक्शन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed