पहल अभियान के तहत पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, चित्रकला प्रतियोगिता व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के विद्यालयों में चलाए जा रहे “पहल” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति, साइबर अपराध, पोक्सो एक्ट तथा यातायात नियमों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जा रही है। इसी कड़ी में पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दाबो (जिला मुंगेली) में जिला पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यशाला से हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और पोक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी। फ़ास्टरपुर पुलिस ने इस कार्यक्रम का समन्वय किया। इससे पूर्व विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6वीं : आरव ताम्रकार (प्रथम), आशीष गेंदले (द्वितीय), दुयाना बधेल (तृतीय) कक्षा 7वीं अ : दीक्षा दिवाकर (प्रथम), सजल कुमार साहू (द्वितीय), निधि राजपूत (तृतीय) कक्षा 7वीं ब : दीशांत कश्यप (प्रथम), विजय राजपूत (द्वितीय), पियूष ध्रुव (तृतीय) कक्षा 8वीं : अंकित (प्रथम), शालिनी ध्रुव (द्वितीय), शिवम् साहू (तृतीय) कक्षा 9वीं : अनन्या गहवई (प्रथम), प्रिया सूर्यवंशी (द्वितीय), श्रेया मरकाम (तृतीय) कक्षा 10वीं अ : धनेश सिंह राजपूत (प्रथम), लीशा धुरी (द्वितीय), शिवम् निषाद (तृतीय) कक्षा 10वीं ब : श्याम (प्रथम), दामिनी साहू (द्वितीय), मीनाक्षी (तृतीय) कक्षा 11वीं : तनीषा खांडे (प्रथम), सुमेंद ध्रुव (द्वितीय), सूरज सिदार (तृतीय) कक्षा 12वीं : अभय (प्रथम), रागिनी तिवारी (द्वितीय), रागिनी जायसवाल (तृतीय) सत्र 2024-25 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आयुष कैवर्त (प्रथम), राधिका निषाद (द्वितीय) और आर्या मिश्रा (तृतीय) को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय कप्तान आयुषी कैवर्त और खेल कप्तान सूरज सिदार को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कार्यशाला की सफलता में पुलिस बालमित्र रोशना डेविड, उड़ान जी.एस.ओ.महासमुंद, पुलिस काउंसलर बी.शैलजा, समाजसेवी श्रीमती शैलजा स्वामी, श्रीमती जया गुप्ता व सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजकुमार, पुलिस अधिकारी शत्रुहन खूंटे, बबीता श्रीवास ने सहयोग दिया। मुख्य अतिथि भोजराम पटेल (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक मुंगेली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में ज्ञान के साथ विवेक का होना जरूरी है। विज्ञान का उचित उपयोग व्यक्ति को नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी और बच्चों से अपने मन की बातें माता-पिता या प्रियजनों से साझा करने का आग्रह किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवनीत कौर ने विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया। वहीं, थाना प्रभारी फ़ास्टरपुर कार्तिकेश्वर जांगड़े ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की ओर से पारितोषिक प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्राचार्य डी.के. साहू, उप-प्राचार्य बी.डी. चेलक, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
