October 20, 2026

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

0
Screenshot_20250820_070828.jpg

बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने शहर में अशांति फैलाने वाले अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।नइन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग और गश्त कर रही थी।

घटना और गिरफ्तारी

दिनांक 18 अगस्त 2025 की रात पुलिस को सूचना मिली कि अशोक नगर चौक, बिरकोना रोड पर दो युवक धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं।
सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
1. चिराग उर्फ देव द्विवेदी, पिता अश्वनी कुमार द्विवेदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी एकता कॉलोनी, खमतराई थाना सरकंडा।
2. सूरज यादव, पिता गोरेलाल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी पानी टंकी के पास अशोक नगर, थाना सरकंडा।

पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध क्रमांक 1132/2025 व 1133/2025 दर्ज किया गया।

पुलिस का संदेश

सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार गश्त और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से असामाजिक तत्वों में भय पैदा किया जाएगा और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed